Move to Jagran APP

सदा प्यारी, कालिद्री व भोले शंकर बने प्रधान, एक वोट जीते ओमप्रकाश

राई पैडहिया कैमहरा रघुवर दयाल भटपुरवा और लहरपुर के गोकुलपुर में हुए उप चुनाव।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 11:54 PM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 11:54 PM (IST)
सदा प्यारी, कालिद्री व भोले शंकर बने प्रधान, एक वोट जीते ओमप्रकाश
सदा प्यारी, कालिद्री व भोले शंकर बने प्रधान, एक वोट जीते ओमप्रकाश

सीतापुर : सदा प्यारी, कालिद्री व भोले शंकर प्रधान बन गए हैं। एक वोट के अंतर से ओम प्रकाश ने सदस्य पद का चुनाव जीत लिया है। अंबा देवी रिकार्ड मत 113 के अंतर से गोकुलपुर की सदस्य निर्वाचित हुई हैं। महोली व लहरपुर ब्लाक क्षेत्र में रिक्त प्रधान व सदस्य के पदों पर उप निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। मंगलवार को मतगणना का काम भी निपट गया। महोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत राई पैडहिया, कैमहरा रघुवर दयाल, भटपुरवा और लहरपुर के गोकुलपुर में उप चुनाव हुए हैं। इसमें राई पैडहिया की महिला सीट पर सदा प्यारी सात मतों के अंतर से प्रधान बनी हैं। कैमहरा रघुवर दयाल में 108 मतों के अंतर से भोले शंकर दीक्षित प्रधानी जीते हैं। भटपुरवा में कालिद्री 74 मतों के अंतर से प्रधान हुई हैं।

loksabha election banner

सदस्य पद के चुनाव में भी रही कांटे की टक्कर :

सदस्य पद पर राई पैडहिया के वार्ड-चार से ओम प्रकाश एक वोट के अंतर से ज्ञानवती को हरा दिया है। वार्ड-छह से विशुन दयाल ने पप्पी को 16 वोट से हराया है। कैमहरा रघुवर दयाल के वार्ड-नौ से योगेंद्र सिंह ने मकरंद सिंह को चार वोट से पछाड़ा। भटपुरवा के वार्ड-दो से विदेश्वरी ने 37 मतों के अंतर से जगरानी को हराया। वार्ड-तीन से गुड़या ने 19 वोट से नन्हीं देवी को मात दी। वार्ड-सात से फूलकुमारी ने राज्यपाल को 42 वोट से पछाड़ा। वार्ड-नौ से सुखलाल ने मनोज कुमार को पांच मतों के अंतर से पराजित किया। वार्ड-10 से गीता देवी पत्नी रामदास ने गीता देवी पत्नी मनोज कुमार को सात वोट से हराया। लहरपुर के वार्ड-आठ से भरत ने वीरेंद्र को छह वोट, वार्ड-10 से नसीम बानों ने जूली को 55 वोट से हराया।

प्रधान पद के उम्मीदवारों को मिले वोट :

राई पैडहिया में सदा प्यारी को 221, राजरानी को 214, अनीता देवी को 180, रामकली को 13 वोट मिले हैं। कैमहरा रघवर दयाल में प्रधानी चुनाव में भोलेशंकर दीक्षित को 655, शांति देवी को 547 व सरिता देवी को 23 वोट मिले हैं। भटपुरवा में कालिद्री को 381, रामकली को 307, उर्मिला देवी को 253, सुनीता को 101 वोट मिला है। संजू मिश्रा को 20 और रोली को सबसे कम दो वोट मिला है।

भोले शंकर सबसे युवा प्रधान :

राई पैडहिया, भटपुरवा प्रधान की अपेक्षा कैमहरा रघवर दयाल के नवनिर्वाचित प्रधान भोलेशंकर दीक्षित सबसे कम 30 वर्ष की आयु के हैं। राई पैडहिया की प्रधान सदा प्यारी 35 और भटपुरवा की कालिद्री 58 साल की हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.