Move to Jagran APP

कांग्रेस ने छह प्रत्याशी घोषित किए, आशीष को महोली से टिकट

सपा में टिकट न मिलने से नाराज होकर ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता छह विस क्षेत्रों में प्रत्याशी घोषित अब तक आठ प्रत्याशियों की घोषणा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 10:40 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 10:40 PM (IST)
कांग्रेस ने छह प्रत्याशी घोषित किए, आशीष को महोली से टिकट
कांग्रेस ने छह प्रत्याशी घोषित किए, आशीष को महोली से टिकट

जासं, सीतापुर: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में जिले के छह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी घोषित किए गए। अब तक कांग्रेस ने कुल आठ प्रत्याशी घोषित किए हैं जिनमें से पांच महिलाएं शामिल हैं।

loksabha election banner

बुधवार को गणतंत्र दिवस के दिन आई सूची में सबसे अधिक सुर्खियों में महोली से आशीष मिश्र का नाम रहा। आशीष मिश्र महोली से सपा के टिकट के दावेदार थे लेकिन पार्टी ने यहां पर पूर्व विधायक अनूप गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया। इससे नाराज आशीष मिश्र ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली और वह महोली से प्रत्याशी भी बन गए। मिश्रिख से सुभाष चंद्र राजवंशी को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। आठ विधानसभा क्षेत्र में पांच महिला प्रत्याशी

कांग्रेस ने अब तक आठ विस क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बुधवार को आई सूची में हरगांव से डा. ममता वर्मा, लहरपुर से अनुपमा द्विवेदी, महमूदाबाद से उषा देवी वर्मा और सिधौली से कमला रावत को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके पहले शमीना शफीक को सदर से प्रत्याशी घोषित किया गया था। आठ प्रत्याशी घोषित, सेवता बाकी : जिलाध्यक्ष

कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी का कहना है कि अब तक आठ प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सेवता का प्रत्याशी घोषित होना अभी बाकी है। उन्होंने महोली में आशीष मिश्र के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की पुष्टि की।

जनसत्ता दल का प्रत्याशी घोषित

सीतापुर : जनसत्ता दल की ओर से जारी तीसरी सूची में जिले के मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र से धर्मेंद्र धनगर को प्रत्याशी बनाया है। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया कि धर्मेंद्र धनगर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में मंडल महासचिव थे। इससे पहले वह जिलाध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.