15 का जीर्णोद्धार, एक आंगनबाड़ी केंद्र बना मॉडल
सीतापुर विकास खंड मछरेहटा के हरपालपुर में बना आंगनबाड़ी केंद्र एक बेहतर पहल का उ
सीतापुर : विकास खंड मछरेहटा के हरपालपुर में बना आंगनबाड़ी केंद्र एक बेहतर पहल का उदाहरण है। इस आंगनबाड़ी केंद्र के भवन को देखकर हर कोई ये कहता है कि, इस तरह का काम तो लोग अपने घर में कराते हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र में टाइल्स लगवाए गए हैं। दीवारों और छत का रंग रोगन कराया गया है। इस मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण वर्ड विजन ने कराया है। वर्ड विजन ने 15 आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार कार्य भी कराया है। इन केंद्रों की रंगाई-पुताई और दीवार पर चित्र बनवाए गए हैं। वर्ड विजन के मंगलम कुमार कहते हैं, संस्था की ओर से भवन बनवाया गया है। उद्घाटन के बाद भवन विभाग को सिपुर्द कर दिया जाएगा। भवन में बच्चों की शिक्षा से संबंधित चित्रकारी भी कराई जाएगी। गिनती, वर्णमाला आदि भी लिखवाए जाएंगे। बच्चों को प्लेइंग किट भी दी जाएंगी। स्वच्छता की सीख को बच्चों की शिक्षण पाठ्यक्रम में शामिल कराया जाएगा। डीपीओ राजकपूर कहते हैं कि, संस्था ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया है। इन केंद्रों का हुआ जीर्णाेद्धार
वर्ड विजन संस्था ने स्कूलों में संचालित 15 आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णाेद्धार का कराया है। मंगलम ने बताया कि, आंगनबाड़ी केंद्र कटिया, आदिलपुर, कटिया, रमुवापुर, बरचनपुर आदि केंद्रों की रंगाई-पुताई कराई गई। वॉल पेंटिग का काम भी कराया गया। बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर का इंतजाम भी किया गया है। पीने के पानी की व्यवस्था भी कराई गई है। इन केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों को प्लेइंग किट भी दी गई है। प्लेइंग किट खेल-खेल में पढ़ाई की पद्धति को प्रभावी बनाने के लिए दिया गया है।