Move to Jagran APP

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रयोग होंगे 1.22 करोड़ मतपत्र

ऑनलाइन फीड किया जा रहा है कर्मचारियों का डाटा

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:19 PM (IST)
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रयोग होंगे 1.22 करोड़ मतपत्र
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रयोग होंगे 1.22 करोड़ मतपत्र

सीतापुर : प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के मतदान में 1.22 करोड़ से अधिक मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा। पंचायत चुनाव में प्रयोग होने वाले मतपत्र दिल्ली से लाए जा रहे हैं। मतपत्रों को लाने के लिए 25 कार्मिकों को चार दिन पूर्व दिल्ली भेजा गया था। कार्मिक बस से दिल्ली गए थे। मतपत्रों को लाने के लिए एक ट्रक व चार डीसीएम दिल्ली भेजी गई थी। संभावना है कि, सोमवार रात तक मतपत्र जिले में आ जाएंगे। बता दें कि, पंचायत चुनाव में प्रयोग होने वाले मतपत्रों की छपाई दिल्ली में कराई गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुरेश कुमार ने बताया कि, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के सभी पदों के लिए एक करोड़ 22 लाख 32 हजार मतपत्र आएंगे। कार्मिक, सोमवार रात तक मतपत्रों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। मतपत्रों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

loksabha election banner

अलग-अलग रंग के होंगे मतपत्र

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में सभी पदों के मतदान में अलग-अलग रंग के मतपत्र प्रयोग किए जाएंगे। प्रधान पद के लिए हरे रंग का मतपत्र प्रयोग किया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नीले रंग का बैलेट पेपर प्रयोग किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र मिलेगा।

फीड हो रहा है कर्मचारियों का विवरण

पंचायत चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान व मतगणना की जिम्मेदारी संभालने के लिए जिले के 514 कार्यालयों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सूचना मांगी गई है। कर्मियों का ऑनलाइन फीड कराने को कहा था। निर्देशों के अनुपालन में कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों का विवरण आनलाइन फीड किया जा रहा है। अब तक करीब 16000 कर्मचारियों को विवरण दर्ज किया जा चुका है।

जिले में कितने हैं किसके पद

- 19 ब्लॉक हैं जिले में

- 1599 ग्राम सभाएं हैं

- 1599 पद हैं प्रधान के

- 1980 पद क्षेत्र पंचायत सदस्य के हैं

- 139922 पद ग्राम पंचायत सदस्य के हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.