मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
गुरुवार की शाम गांव निवासी आज्ञाराम व छोटू के बच्चों के बीच खेल के दौरान विवाद हुआ था। देखते-देखते दोनों पक्ष के लोग जुट गए। मारपीट शुरू हो गई। घटना में पति व पत्नी को गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने स्थिति गंभीर देख लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
सिद्धार्थनगर : त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली पड़री में दो दिन पहले हुई मारपीट में घायल महिला की शनिवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला का नाम कलावती पत्नी रामसमुझ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। आरोपितों का नाम जोगेंद्र, आज्ञाराम, पूजाराम व रामगोपाल है।
गुरुवार की शाम गांव निवासी आज्ञाराम व छोटू के बच्चों के बीच खेल के दौरान विवाद हुआ था। देखते-देखते दोनों पक्ष के लोग जुट गए। मारपीट शुरू हो गई। घटना में पति व पत्नी को गंभीर चोट आई थी। परिजनों ने स्थिति गंभीर देख लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि मारपीट में घायल महिला की मौत होने की सूचना मिली है। पहले से ही मुकदमा दर्ज है, अब हत्या की धारा बढ़ा दी गई है।