Move to Jagran APP

बर्फीली हवाओं ने बढ़ा दी गलन, लोग परेशान

धीमी गति से लगातार चल रही बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी है। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण लोग रजाई में दुबके रहे। दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने इस सत्र के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 11:25 PM (IST)
बर्फीली हवाओं ने बढ़ा दी गलन, लोग परेशान
बर्फीली हवाओं ने बढ़ा दी गलन, लोग परेशान

सिद्धार्थनगर : धीमी गति से लगातार चल रही बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी है। रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण लोग रजाई में दुबके रहे। दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने इस सत्र के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई।

loksabha election banner

पांच दिनों से तापमान नीचे गिर रहा है। चार दिनों से पारा आठ डिग्री सेल्सियस पर है। रात में कोहरा तो सुबह बर्फीली हवा चल रही है। शनिवार को दोपहर में धूप निकली, जिससे कुछ राहत महसूस हुआ था। लेकिन दूसरे दिन रविवार को सूर्य बादलों से लुकाछिपी खेलते रहे। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़क पर सन्नाटा छाया रहा। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में चहल-पहल नहीं के बराबर रही। नगर पालिका ने मुख्यालय के रोडवेज, रेलवे स्टेशन, सिद्धार्थ तिराहा, बांसी टैक्सी स्टैंड तिराहा, सिविल लाइन, कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तराई का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहुंचने के कारण रात में कोहरा और दिन में शीत की स्थिति बन गई है। निचले क्षोभमंडल में स्थिरता बढ़ने के कारण कोहरा के घनत्व में वृद्धि हुई है। बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ गई है। अभी मौसम इसी प्रकार बने रहने की संभावना है। एसडीएम इटवा अभिषेक पाठक ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिए गए कि चिन्हित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाए। अगर अलाव नहीं जल रहे हैं तो इसके लिए दोबारा निर्देशित किया जाएगा।

..

छह दिनों का तापमान

दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम

10 जनवरी- 23- 12

11 जनवरी- 22- 9

12 जनवरी- 21- 8

13 जनवरी- 22- 8

14 जनवरी- 21- 8

15 जनवरी- 21- 8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.