विवाहिता ने लगाया पति पर साजिश रचने का आरोप
एसओ लोटन रामदरश आर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लोटन : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलवा निवासी विवाहिता ने पति व सास पर दहेज के लिए उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विजय ढुल से मिलकर आशंका व्यक्त की है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी हत्या करने की साजिश बना रहे हैं। पति व सास के साथ जेठानी और ननद हमेशा मायका से रुपये लाने के लिए दबाव बनाते रहते हैं। छत से गिरा बालक, मौत
जोगिया : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरैया के टोला मधवानगर में शुक्रवार की देरशाम छत पर खेल रहे बालक परमेश्वर की नीचे गिरने से मौत हो गई। वह थाना मिश्रौलिया के ग्राम कुकुरभुकवा का निवासी है। मां के साथ वह ननिहाल में आया था। समस्याओं से जूझ रहा हॉटस्पॉट गांव देवपुर महजिदिया
लोटन : ब्लाक क्षेत्र के ग्राम देवपुर महजिदिया में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव व्यक्ति मुंबई से वापस गांव आया था। प्रशासन ने गांव को सील कर दिया है। गांव में किराना व सब्जी समेत अन्य आवश्यक सामानों की होम डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से होम डिलीवरी शुरू कराने की मांग की है।