दीवार ढहने से बच्ची की मौत, भाई घायल
मेंहदानी में मंगलवार की सायं करीब चार बजे गांव के तौलू गुप्ता की चार वर्षीय राधा व आठ वर्षीय सुखदेव पड़ोस में पुरुषोत्तम के घर के पास खेल रहे थे। तभी अचानक ईट की दीवार ढह गई। जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चे दब गए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 09:44 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 09:44 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : मेंहदानी में मंगलवार की सायं करीब चार बजे गांव के तौलू गुप्ता की चार वर्षीय राधा व आठ वर्षीय सुखदेव पड़ोस में पुरुषोत्तम के घर के पास खेल रहे थे। तभी अचानक ईट की दीवार ढह गई। जिसकी चपेट में आकर दोनों बच्चे दब गए। राधा की मौके पर मौत हो गई। जबकि सुखदेव बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्वजनों को जानकारी हुई तो दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां बालिका को मृत घोषित कर दिया गया। बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें