पहली डोज लगाने में बांसी आगे, लोटन को दूसरा स्थान
जिले में 1481966 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
सिद्धार्थनगर: कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जोरों पर चल रहा है। अवकाश के दिनों को छोड़कर नियमित टीका लगाने के लिए सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिले में 1481966 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 1145789 लोगों ने वैक्सीन का पहली डोज लगवाई है। सर्वाधिक टीकाकरण कर सीएचसी बसंतपुर जनपद में प्रथम स्थान पर है। यहां 108082 लोगों को टीका लग चुका है। दूसरे नंबर पर लोटन ब्लाक है। यहां लक्ष्य के सापेक्ष 84 फीसद लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। कोरोना से जंग में स्वास्थ्य विभाग सौ फीसद लोगों को टीकाकरण करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। पर लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी इसमें बाधा बन रही है। 18 से 45 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोगों को टीका लगाने में डुमरियागंज प्रथम स्थान पर है। 231361 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें 60566 लोगों को प्रथम एवं 5676 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई चुकी है।
एसीएमओ डा. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का अभियान निरंतर चल रहा है। गांवों में भी कैंप लगाकर टीका लगाया जा रहा है। जल्द ही लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। किस ब्लाक क्षेत्र में कितना लगा है टीका ब्लाक- लक्ष्य- टीकाकरण बांसी- 112793- 131990 बढ़नी- 118787- 71266 भनवापुर- 156427- 92086 बर्डपुर- 122076- 84423 डुमरियागंज- 231361- 133690 इटवा- 142029- 95882 जोगिया- 97959- 81237 खेसरहा- 143072- 92597 खुनियाव- 158777- 102146 लोटन- 76627- 81201 मिठवल- 156628- 104942 नौगढ़- 14531- 83917 शोहरतगढ़- 106632- 88224 उसका बाजार- 98660- 29407 जिला अस्पताल- 30396 - 29407