स्वाभिमान ट्रस्ट की जिला कार्यकारिणी गठित
उत्तर प्रदेश स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक नगर स्थित डा. बीएन त्रिपाठी के आवास पर हुई। यहां पर आए दिन ब्राह्मणों की हो रही हत्याओं पर प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया।
सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक नगर स्थित डा. बीएन त्रिपाठी के आवास पर हुई। यहां पर आए दिन ब्राह्मणों की हो रही हत्याओं पर प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने कहा कि हमारा संगठन राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास रखता है आजाद वाहिनी के प्रदेश प्रभारी बृजेश चौबे ने भी विचार रखे। संगठन के विस्तार के लिए डॉ बीएन त्रिपाठी को जिला प्रभारी, सतीश त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष अटल वाहिनी, ईश्वर चन्द्र दुबे को महासचिव, कन्हैया मिश्र को जिला संयोजक, प्रभाशंकर पांडेय को जिलाध्यक्ष, ऋषिकेश मिश्र को जिला विस्तारक नियुक्त किया गया।