शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक करता रहा दुष्कर्म
एक गांव निवासी इफ्तेखार अहमद बीते गुरुवार को पीड़िता के घर पर गया। उसे अकेला देख फाटक अंदर से बंद कर दुष्कर्म करने लगा। उसी समय स्वजन आ गए कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख उन लोगों ने बाहर से भी दरवाजा बंद कर कर शोर मचाने लगे।
सिद्धार्थनगर: बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से शादी का झांसा देकर गांव का ही व्यक्ति तीन वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। रंगे हाथ पकड़े जाने पर स्वजन ने निकाह का प्रस्ताव रखा, जिसे आरोपित ने ठुकरा दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
एक गांव निवासी इफ्तेखार अहमद बीते गुरुवार को पीड़िता के घर पर गया। उसे अकेला देख फाटक अंदर से बंद कर दुष्कर्म करने लगा। उसी समय स्वजन आ गए, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख उन लोगों ने बाहर से भी दरवाजा बंद कर कर शोर मचाने लगे। परिवार व गांव के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों एक ही समुदाय के थे, इस कारण इज्जत की डर से पीड़िता के स्वजन आरोपित के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने ठुकरा दिया। तब पीड़िता की मां ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार की रात पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद जेल भेज दिया गया।
छेड़खानी को लेकर मारपीट, मुकदमा
इटवा थानान्तर्गत ग्राम सेमरा में छेड़खानी का उलाहना देने के मामले में मारपीट हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने भी थाने पर तहरीर देते हुए छेड़छाड़ व मारपीट से संबंधित शिकायती पत्र दिया है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उनकी भांजी को देखकर गांव की आशा कार्यकर्ता का लड़का छेड़छाड़ कर रहा था। इसकी शिकायत लेकर जब उसके घर गया तो वह और तीन-चार अन्य लोग उसकी पिटाई कर दिए। शिकायती पत्र देने पर पुलिस ने विपक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं आशा कार्यकर्ता का कहना है कि अभियान के तहत सर्वे कर रही थी, उसी समय एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर पिटाई कर दी। तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
इटवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से बचने के लिए ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। गांव में जांच करने गया था, सर्वे कार्य में भी कोई सच्चाई नहीं मिली।