जनता को सीधे मिल रहा योजनाओं का लाभ
जिला उपाध्यक्ष बुधवार को खुनियांव में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इनकी बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है।
सिद्धार्थनगर : भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम कृपाल चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों पर पूरा ध्यान दे रही है। दोनों सरकार की योजनाएं ऐसी हैं, जिसका सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है। जनता भी महसूस कर रही है कि पहली बार उनकी अपनी सरकार काम कर रही है।
जिला उपाध्यक्ष बुधवार को खुनियांव में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इनकी बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख मनोज मौर्या ने कहा कि कार्यकर्ता जिस निष्ठा के साथ लगे हैं, उसी प्रकार आगे भी लगे रहें। संचालन अमर मणि दुबे ने किया। मनोज अग्रहरि, अनूप कुमार मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, सोनू तिवारी, राम किशोर, शिवा गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।