Move to Jagran APP

गलन के साथ बढ़ी ठंड, चली बर्फीली हवाएं

न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शनिवार की सुबह पूरी तरह से ठंड रही। गलन के बीच बर्फीली हवाओं से पूरा तराई क्षेत्र कांप उठा। कड़ाके की ठंड से आमजन ठिठुरने पर विवश हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 05:24 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 05:24 PM (IST)
गलन के साथ बढ़ी ठंड, चली बर्फीली हवाएं
गलन के साथ बढ़ी ठंड, चली बर्फीली हवाएं

सिद्धार्थनगर : न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शनिवार की सुबह पूरी तरह से ठंड रही। गलन के बीच बर्फीली हवाओं से पूरा तराई क्षेत्र कांप उठा। कड़ाके की ठंड से आमजन ठिठुरने पर विवश हुए। दिन में करीब 11 बजे धूप निकली तो कुछ राहत मिली, पर हवा चलती रही। जिसके कारण धूप में गर्माहट काफी कम रही।

loksabha election banner

पिछले चार दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस पारा नीचे लुढ़का गया है। दो दिनों से अधिकतम तापमान 20-21 के बीच दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस बना रहा। अगले 24 घंटों में मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। शुक्रवार की रात कोहरा गिरना प्रारंभ हुआ। सुबह में कोहरा तो छंट गया, पर कड़ाके की ठंड काफी बढ़ गई, वजह से बर्फीली हवाएं आठ से 10 किमी की गति से चलती रहीं। ठिठुरन से हर किसी को कंपकपी छूटती दिखाई दी। जब धूप निकली तो तब जाकर कुछ राहत मिली। कड़ाके की ठंड के बाद भी बचाव की दिशा में प्रशासन का रवैया उदासीन बना रहा। नगर निकाय क्षेत्र में जहां-जहां अलाव की व्यवस्था की गई, सुबह में ही उसकी आग बुझी दिखाई। जहां तक ग्रामीण क्षेत्रों की बात है तो कहीं भी प्रशासन की ओर से अलाव के इंतजाम नहीं किए गए। बहुत सारे दुकानदार स्वयं की व्यवस्था से आग जलाकर ठंड दूर करने नजर आए।

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विगत 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट जो होनी शुरू हुई, वह निरंतर जारी है। पांच डिग्री तक उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। 16 जनवरी तक गिरावट बनी रहेगी, इसके बाद इसके थमने की संभावना है। रात व प्रात: कालीन कोहरे के घनत्व में भी वृद्धि बनी रहेगी, दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे कोहरा समाप्त हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.