Move to Jagran APP

बारिश के चलते तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले सप्ताह में बारिश और बदली का मौसम बना रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मानसून की बारिश दस्तक दे चुकी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 10:36 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 10:36 PM (IST)
बारिश के चलते तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत
बारिश के चलते तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

सिद्धर्थनगर: रविवार की सुबह का आगाज बारिश के बीच हुई। दोपहर तक बूंदाबांदी व हल्की बारिश होती रही। आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई, जिसके चलते जनमानस को गर्मी से राहत मिली। मानसून की दस्तक से मौसम सुहाना हुआ तो किसानों के चेहरे भी खिल उठे, लेकिन जगह-जगह जल जमाव से राहगीरों को आवागमन में परेशानियां हुईं।

loksabha election banner

जिले में मानसून की बारिश की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले सप्ताह में बारिश और बदली का मौसम बना रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मानसून की बारिश दस्तक दे चुकी है। तापमान में गिरावट की वजह से गर्मी में कमी आई है। किसानों के लिए सलाह

कृषि विज्ञानियों ने खेती-किसानी के लिए बारिश को लाभप्रद बताया है। डा. एसएन सिंह ने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक नर्सरी नहीं डाली है, वह मौसम को ध्यान में रखकर नर्सरी डालने का कार्य करें। धान की नर्सरी 21 दिन होने जाने पर उसकी रोपाई करें। रोपाई वाले खेतों में चारों ओर से मेढ़ों को बांध दें। डा. एसके मिश्रा ने किसानों से सब्जियों की खेती में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की सलाह दी है।

बारिश में सूखा पेड़ बना खतरा

इटवा-बढ़नी व डुमरियागंज मार्ग पर करीब एक दर्जन पेड़ जर्जर अवस्था में खड़े हैं, जो कभी भी खतरे की वजह बन सकते हैं। बारिश के बीच आज मुख्य मार्ग के निकट सूखे पेड़ की डाली टूटकर सड़क पर गिरी, संयोग अच्छा रहा कि उस समय राहगीर अथवा वाहन उधर से नहीं गुजरे, अन्यथा दुर्घटना हो सकती थी। रमेश चंद्र, इश्तियाक, महबूब, राजेश, सुनोध आदि ने वन विभाग सहित प्रशासन से इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.