पानी में डूबने से किशोर की मौत
गांव निवासी हरीलाल पुत्र राम लखन पोखरे में नहा रहा था अचानक वह वह गहरे पानी में चला गया जिससे वह पानी में डूबने लगा। पोखरे के निकट अन्य बचों ने जब यह घटना देखी तो शोर मचाना शुरू किया। कुछ गांव में आकर इसकी जानकारी लोगों को दी।
सिद्धार्थनगर :मिश्रौलिया थानान्तर्गत इटवा-बेलवा प्रधानमंत्री सड़क के निकट कुसम्ही पोखरे में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना रविवार को दिन में तीन बजे की है।
गांव निवासी हरीलाल पुत्र राम लखन पोखरे में नहा रहा था, अचानक वह वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह पानी में डूबने लगा। पोखरे के निकट अन्य बच्चों ने जब यह घटना देखी तो शोर मचाना शुरू किया। कुछ गांव में आकर इसकी जानकारी लोगों को दी। पिता सहित बहुत सारे ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। परंतु तब तक किशोर पानी में डूब चुका था।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है, पता कराते हैं कि क्या मामला है और कैसे हुआ।