एसएसबी ने किया ग्रामीणों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित
सीमाई क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग में सदैव खड़े रहते हैं। स्वास्थ्य शिविर का लगा कर इनके सेहत का ध्यान दिया जाता है। आधुनिक विधि से खेती करने का तरीका भी बतातें है। पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण में वृक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
सिद्धार्थनगर : एसएसबी 43वीं वाहिनी ने गुरुवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवा में नागरिक गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्रामीणों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। 50 किसानों को पौधे दिए। तीन जरूरतमंदों को सोलर लाइट दिया। सोलर लाइट पाने वालों में खुनुवा बाजार निवासी हरिनाथ, समुझ तिवारी व गुजरौलिया निवासी पिटू हैं।
उप कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने कहा एसएसबी अपने ध्येय वाक्य सेवा सुरक्षा और बंधुत्व पर काम करती है। जवान सीमा की निगरानी करने के साथ सामाजिक कार्य में भी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं। सीमाई क्षेत्र के ग्रामीणों के सहयोग में सदैव खड़े रहते हैं। स्वास्थ्य शिविर का लगा कर इनके सेहत का ध्यान दिया जाता है। आधुनिक विधि से खेती करने का तरीका भी बतातें है। पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पर्यावरण संरक्षण में वृक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वच्छ वातावरण के लिए लोगों को पौधे रोपित करने चाहिए। निरीक्षक एसएसबी श्याम सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी खुनुवा हरि नारायण दीक्षित, ग्राम प्रधान बगहवा मधुरश्याम गिरी, बुधिसागर पाठक आदि मौजूद रहे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर भवानीगंज थाना के बेंवा-भड़रिया मार्ग के चकचई चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। गुरुवार की रात करीब सात बजे संतोष दूबे उर्फ पप्पू पुत्र फूल प्रसाद निवासी बनगवा नानकार बाइक से गांव जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सुनसान सड़क पर आते जाते राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में पड़े देखकर उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां पहुंचाया। स्वजन को सूचना दिया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बस्ती के लिए रेफर कर दिया।