Move to Jagran APP

कोरोना से मृत लोगों की याद में स्मृति वन

नवागत डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह ने शुक्रवार को निवर्तमान आकाशदीप बधावन से कार्यभार ग्रहण किया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। विभाग की ओर से तैयार परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कोरोना से मृत लोगों की याद में स्मृति वन बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM (IST)
कोरोना से मृत लोगों की याद में स्मृति वन
कोरोना से मृत लोगों की याद में स्मृति वन

सिद्धार्थनगर : नवागत डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह ने शुक्रवार को निवर्तमान आकाशदीप बधावन से कार्यभार ग्रहण किया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। विभाग की ओर से तैयार परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कोरोना से मृत लोगों की याद में स्मृति वन बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की।

loksabha election banner

अधिकारी द्वय ने कहा वन विभाग ने कोरोना संक्रमण से मृत लोगों को नमन करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इन संक्रमितों की याद में स्मृति वन बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई है। बीएसए मैदान में 100 पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे पीपल, आवंला, अर्जुन, सहजन के होंगे। विभाग की ओर से समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें कोरोना से मृत लोगों के स्वजन व 20 ऐसे लोग भी मौजूद रहेंगे जिन्होंने अपनी प्रबल इच्छाशक्ति से कोरोना को पराजित किया है। वन विभाग पौधारोपण की योजना को संचालित कर रहा है। जिले में 33 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग 10.32 लाख पौधे लगाएगा। ग्राम विकास को 13.50 व अन्य विभागों को 22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। कमांडेंट एसएसबी 43वीं वाहिनी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। एसएसबी ने भी स्मृति वन बनाने का निर्णय लिया है। 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वाहिनी के नवनिर्मित परिसर में भी पौधारोपण किया जा रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए गांव में सफाई अभियान सिद्धार्थनगर : शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है। डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र में यह छह दिवसीय अभियान बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि की निगरानी में चल रही है। रोस्टर व्यवस्था के तहत प्रत्येक गांव की सफाई, नालियों के हल्की मरम्मत के कार्य दवाओं का छिड़काव व कोविड जांच, इलाज, वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले जब ग्राम पंचायत के खाते सीज हुए उसी समय से गांव की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे थी। तमाम गांव कर्मचारी विहीन थे, जिनकी तैनाती थी वह झांकने तक नहीं जाते थे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते अब ग्राम पंचायतों को साफ सुथरा करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हुआ है। बीडीओ की निगरानी में 12 मई से कुल 48 सफाई टीम काम कर रही है। यह स्वच्छता अभियान 18 मई तक चलता रहेगा। छोटे बड़े क्षेत्रफल के आधार पर टीम में सफाई सदस्य हैं। सर्वाधिक सफाई कर्मी बेवां मुस्तफा, कादिराबाद, हल्लौर, असनहरा, महुआरा, बयारा, वासाचक न्याय पंचायतों में लगे हैं। बीडीओ ने कहा कि वह हर दिन गांव में चलाए गए अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं। एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता सहित गांव के प्रधान, सचिव विनीत सिंह, प्रधान बादशाह, रोजगार सेवक गफ्फार व निगरानी समिति भी इसपर नजर रखे हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.