Move to Jagran APP

शोहरतगढ़ में मिली बाइपास की सौगात, आसान होगी राह

जनपद में दो हाईवे का काम करीब- करीब पूरा हो चुका है। गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रेल लाइन चालू है। जल्द ही बांसी खलीलाबाद रेल मार्ग का निर्माण भी शुरू हो रहा। भूमि-अधिग्रहण के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात हुई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 10:39 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 10:39 PM (IST)
शोहरतगढ़ में मिली बाइपास की सौगात, आसान होगी राह
शोहरतगढ़ में मिली बाइपास की सौगात, आसान होगी राह

सिद्धार्थनगर: केंद्र व प्रदेश सरकार सड़कों का जाल बिछा रही है। शोहरतगढ़ में बाइपास के निर्माण की सौगात मिली है। इससे आवागमन आसान होगा। जनपद में दो हाईवे का काम करीब- करीब पूरा हो चुका है। गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रेल लाइन चालू है। जल्द ही बांसी खलीलाबाद रेल मार्ग का निर्माण भी शुरू हो रहा। भूमि-अधिग्रहण के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात हुई है। आवागमन की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाने से जनपद का विकास तेज गति से हो सकेगा।

loksabha election banner

यह बातें सांसद जगदंबिका पाल ने शुक्रवार को कही। वह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष गोविद माधव के साथ पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। सांसद पाल ने कहा कि दो हजार करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण चल रहा है। देश में 2014 तक सात हजार किमी हाइवे था। भाजपा की सरकार में अब तक 65 हजार किमी का काम हो चुका है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मांग किया था कि शोहरतगढ़ कस्बे से एक बाइपास बनाया जाना जरूरी है। कल ही इसकी स्वीकृत मिल गई। बाइपास की स्वीकृति हुई है जो शोहरतगढ़ के लिए विकास का पथ अग्रसर करेगा। फोरलेन बनने में भी आसानी होगी। हमारी सरकार में दो-दो राजमार्ग बने। अब बस्ती की यात्रा 45 मिनट में पूरी होगी। पहले दो घंटे से अधिक का समय लगता था। गोरखपुर-बलरामपुर रेल मार्ग एक मानचित्र पर आ गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द ही खलीलाबाद-खेसरहा-श्रावस्ती के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू करने जा रहे हैं। यह रेल लाइन चार जनपदों को जोड़ेंगी। आज बस्ती के हर घर-घर के लोग लखनऊ काम कर रहे हैं। ऐसे ही यहां के लोगों के लिए सुगम होगा। रेल और हाइवे के लिए आकांक्षा जनपद से निकल जाएगा। एक वर्ष में गोंडा-गोरखपुर पर इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू हो जाएगा। बढ़नी को देश वासिग पिट बनाने के लिए कहा जायेगा। जिससे चार बड़े नगरों को जोड़ा जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने कहा कि गोरखपुर से रेलखंड पर इलेक्ट्रिक का काम शुरू हो गया है। फरेंदा का काम चल रहा है। बढ़नी और गोंडा तक यह काम एक वर्ष में पूरा हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.