नहर में तब्दील ग्रामीण सड़कें, सफर मुश्किल
लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। कुछ तो नहर में तब्दील हो चुकी हैं। डिड़ई-घोसियारी मार्ग तो जलमग्न है। चार वर्ष पूर्व इस मार्ग की मरम्मत हुई थी लेकिन अब यह गड्ढ़ों में तब्दील है। सबसे खराब स्थिति करमा बाजार मार्ग की
सिद्धार्थनगर : लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। कुछ तो नहर में तब्दील हो चुकी हैं। डिड़ई-घोसियारी मार्ग तो जलमग्न है। चार वर्ष पूर्व इस मार्ग की मरम्मत हुई थी, लेकिन अब यह गड्ढ़ों में तब्दील है। सबसे खराब स्थिति करमा बाजार मार्ग की है। सड़क पर तालाब का नजारा दिखाई पड़ रहा है। विशाल गड्ढे में भरे बारिश के पानी में राहगीर गिर कर चोटहिल होते रहते है। दो दिन के भीतर बाइक व साइकिल सवार गड्ढ़े में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए है। क्षेत्र निवासी इंद्रजीत चौधरी, विजय बहादुर चौधरी, बबलू मिश्रा, राममिलन चौधरी, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, अब्दुल मोबिन, आबिद अली, अरविद चौधरी, अजय चौधरी आदि कहते हैं कि बारिश में हमेशा समस्या होती है। कई बार प्रशासन से रोड मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।