गांवों में पहुंचे सपाई, बताई पार्टी की नीतियां
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बजहा में सोमवार को बैठक किया। केंद्र व प्रदेश सरकार
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बजहा में सोमवार को बैठक किया। केंद्र व प्रदेश सरकार को प्रत्येक मोर्चा पर फेल बताया। आरोपों की झड़ी लगाई। पार्टी की नीतियों को बताया।
प्रदेश सचिव महिला सभा इंद्रासना त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चा पर फेल हो गई है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सूबे में महिलायें सुरक्षित नहीं है। रोजाना दुष्कर्म की घटनायें हो रही है, लेकिन इसको लेकर शासन गंभीर नहीं है। सिर्फ जुमलेबाजी हो रही है। अब लोगों के समझ में आ गया है। भूल सुधार करने का मन बना लिया है। जनता आशा भरी निगाहों से सपा की ओर देख रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहम्मद इब्राहिब, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड खुर्शीद अहमद, जिला महासचिव अबुल कलाम आजाद, बीडीसी मोहम्मद मुस्तकीम, अबू बकर, कृशीला वर्मा, अब्दुल माबूद, वारिस अली, मोहममद रि•ावान, घनश्याम यादव, किशोर जायसवाल , रामदास गुप्ता, जयकरन, मोहम्मद खालिक, शंकर कुमार, अब्दुल हकीम, रिया•ा अहमद आदि मौजूद रहे।