डुमरियागंज मार्ग पर चार घंटे ठप रहा आवागमन
नगर से होकर जाने वाले डुमरियागंज मार्ग पर बहेरवा पेट्रोल पंप के सामने तेज बरसात के चलते मुख्य सड़क के किनारे आम का एक पेड़ बीच सड़क पर ही गिर गया। जिससे सुबह से करीब 11.30 बजे तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
सिद्धार्थनगर : नगर से होकर जाने वाले डुमरियागंज मार्ग पर बहेरवा पेट्रोल पंप के सामने तेज बरसात के चलते मुख्य सड़क के किनारे आम का एक पेड़ बीच सड़क पर ही गिर गया। जिससे सुबह से करीब 11.30 बजे तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
घटना की सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और पेड़ की डाल को काट कर उसे रास्ते से हटाया। लगभग 6 घंटे जाम के चलते इस मार्ग पर आने जाने वाले दोपहिया व चार पहिया सभी वाहन ठप हो गए। और लोगों को भारी समस्या का सामना बरसात में करना पड़ा। बांसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि पेड़ को रास्ते से हटा दिया गया है।