लाल निशान पर बह रही बानगंगा
एक सप्ताह से सक्रिय मानसून की बारिश बुधवार को थम गई। किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखने लगी है। वहीं बाढ़ का संकट भी खड़ा हो गया है। बानगंगा नदी बैराज पर लाल निशान के पास बह रही है। सिचाई विभाग ने बैराज के पांच गेट खोल रखे हैं।
सिद्धार्थनगर : एक सप्ताह से सक्रिय मानसून की बारिश बुधवार को थम गई। किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखने लगी है। वहीं बाढ़ का संकट भी खड़ा हो गया है। बानगंगा नदी बैराज पर लाल निशान के पास बह रही है। सिचाई विभाग ने बैराज के पांच गेट खोल रखे हैं। राप्ती भी लाल निशान की तरफ जाने के लिए आतुर दिख रही है। फिलहाल जलस्तर 1.320 मीटर नीचे बह रही है। खतरे की निशान की ओर बढ़ रही घोघी नदी अब उतार पर आ गई है। खतरे के निशान से 1.350 मीटर नीचे बह रही है। बूढ़ी राप्ती भी धीमी गति से लगातार बढ़ाव पर है। कूड़ा नदी के स्तर में कमी आने लगी है। 12 घंटे में बारिश नहीं दर्ज की गई है।
------------- नदियों के जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है। घोघी व कूड़ा नदी के स्तर में कमी आई है। बूढ़ी राप्ती व राप्ती लगातार धीमी गति से बढ़ रही है। जमुआर नाला भी धीमी गति से बढ़ाव पर है। बानगंगा बैराज के जलस्तर पर निगाह रखी जा रही है। नेपाल प्रशासन से संपर्क किया गया है।
आरके नेहरा
अधिशासी अभियंता, ड्रेनेज खंड