रेडिमेड कपड़े व अंग्रेजी दवाओं की खेप बरामद
एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने ककरहवा बार्डर पर रविवार को अलग-अलग मामलों में रेडीमेड कपड़ों के साथ अंग्रेजी दवाओं की खेप बरामद की है। नेपाल सामान तस्करी करके नेपाल ले जाया जा रहा था। निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सिद्धार्थनगर- एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने ककरहवा बार्डर पर रविवार को अलग-अलग मामलों में रेडीमेड कपड़ों के साथ अंग्रेजी दवाओं की खेप बरामद की है। नेपाल सामान तस्करी करके नेपाल ले जाया जा रहा था। निवासी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों का नाम नेपाल के जिला रुपनदेही के थाना लुम्बिनी के ग्राम खंभे निवासी समीउल्लाह व ग्राम भुजाहिया निवासी रविलाल यादव है।
एसएसबी के जवान पिलर संख्या 544 के पास गश्त कर रहे थे। साइकिल पर सामान बांध कर एक व्यक्ति नेपाल मे प्रवेश करने के प्रयास में था। जवानों ने रोक कर चेकिग किया। बोरे में रेडिमेड कपड़ों का गट्ठर मिला। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक कपिल देव, मुख्य आरक्षी नीलेश ए पाटिल, आरक्षी विजय कुमार, सुरेश कुमार सेशमा आदि मौजूद रहे। दूसरी कार्रवाई पिलर संख्या 543 के पास हुई। साइकिल पर अंग्रेजी दवा लेकर जा रहे आरोपित को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक कपिलदेव पटेल, एएसआइ अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।