प्रोजेक्ट से होता बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास
गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र जोगिया के परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के जूनियर व सीनियर स्तर के बचों ने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण किया। प्रोजेक्ट के मुख्य विषय सतत जीवन हेतु विज्ञान के पांच विभिन्न उपविषयों में प्रोजेक्ट का निर्माण किया गया।
सिद्धार्थनगर: 28 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र जोगिया के परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के जूनियर व सीनियर स्तर के बच्चों ने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण किया। प्रोजेक्ट के मुख्य विषय सतत जीवन हेतु विज्ञान के पांच विभिन्न उपविषयों में प्रोजेक्ट का निर्माण किया गया। निर्णायक मंडल ने कुल पांच प्रोजेक्ट का चयन किया। जूनियर स्तर पर सुरभि चौरसिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगिया ,व अनामिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौली की टीम का प्रोजेक्ट चयनित किया गया। सीनियर वर्ग में कुल तीन प्रोजेक्ट चयनित हुए। देवांश पाण्डेय व अरुण पाण्डेय, रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज तेतरी बाजार तथा इमरान खान ,जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज नौगढ़ का प्रोजेक्ट चयनित हुआ। उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनन्द ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक ²ष्टिकोण के विकास के लिए प्रोजेक्ट बहुत ही उपयोगी माध्यम है। संचालन जिला एकेडमिक समन्वयक अभिषेक कुमार ने किया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक घनश्याम उपाध्याय,राम प्रताप शर्मा, अंशुमान सिंह, मारुत पाण्डेय, अनामिका, पूजा मद्धेशिया, दिनेश उपाध्याय, चंद्रदीप, प्रदीप पांडेय आदि उपस्थित रहे।
तरुणोत्सल समागम एवं सम्मान समारोह कल
शनिवार को इटवा स्थित लाज में युवाओं को नई ऊर्जा, उचित मार्ग दर्शन एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से तरुणोत्सव समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। दिन में 12.30 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। यह जानकारी आयोजक अनिल जायसवाल ने दी।
मार्ग दुर्घटना में गई बेसहारा पशु की जान
कड़ाके की ठंड व घना कोहरा पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। कस्बे में इसी महीने की शुरूआत में मार्ग दुर्घटना में जहां दो पशुओं ने जान गंवाई थी, कल सुबह में इटवा-बढ़नी स्थित पिपरा मुर्गिहवा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई। राम मूरत, धर्मपाल, राम नरेश, विकास आदि ने कहा कि यदि बेसहारा पशुओं के रहने का ठिकाना बन जाए तो फिर पशुओं की जान बच जाए। ध्वस्त है कानून व्यवस्था
समाजवादी पार्टी के विधानसभा सचिव अब्दुल लतीफ ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पूरे प्रदेश में चोरी, हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार में बैठे लोग अपने आप में मस्त हैं। इटवा में भी छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। अभी तक इसका पर्दाफाश भी नहीं हो सका है। सपा नेता ने पुलिस प्रशासन यथाशीघ्र हत्याकांड का पर्दाफाश करने की मांग की है।
समय से करें बकाया भुगतान
इटवा : सभी विद्युत उपभोक्ता समय से बिजली बिल बकाया का भुगतान कर दें। जिनके बिल में त्रुटि हो अथवा मीटर में खराबी की शिकायत है, तो इसकी जानकारी सब स्टेशन पर आकर दें, जिससे उसका समाधान कराया जा सके। जल्द विभाग इस दिशा में अभियान चलाएगा, जिनका बिल बकाया होगा, उनके विद्युत कनेक्शन को काट दिया जाएगा। बिजली चोरी करते कोई पकड़ा गया तो सीधे मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। यह बातें एसडीओ कौशल किशोर ने दी।