पौधारोपण की दिशा में निभाएं जिम्मेदारी
पृथ्वी व मानव जीवन दोनों के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण में पौधों का क्या महत्व है तथा मानव जीवन में पौधे कितना उपयोगी हैं यह हर किसी को समझने की आवश्यकता है। सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर आगे आना होगा।
सिद्धार्थनगर : पृथ्वी व मानव जीवन दोनों के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण में पौधों का क्या महत्व है, तथा मानव जीवन में पौधे कितना उपयोगी हैं, यह हर किसी को समझने की आवश्यकता है। सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर आगे आना होगा।
यह बातें प्रभारी अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता ने कही। इटवा नगर पंचायत परिसर में पौधारोपण के उपरांत कहा कि एक पेड़, दस पुत्र के समान हैं। जिसके मद्देनजर सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। वरिष्ठ लिपिक हसन ताकीब ने कहा कि हरियाली को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। विकास जायसवाल, राम कुमार, राजू आदि उपस्थित रहे।