जनप्रतिनिधि लगाएंगे थानों की नैया पार
सिद्धार्थनगर : अब जनप्रतिनिधि की निधि से थानों की नैया पार लगेगी। इनकी निधि से थानों का विकास किया ज
सिद्धार्थनगर : अब जनप्रतिनिधि की निधि से थानों की नैया पार लगेगी। इनकी निधि से थानों का विकास किया जाएगा। पानी की व्यवस्था होगा। महिला थाना परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने का काम शुरू हो गया है। नवनिर्मित पल्टा देवी पुलिस चौकी में हैंडपंप लगाया जाएगा। चिल्हिया व शोहरतगढ़ थाना परिसर में मी¨टग हाल भी बनाया जाएगा। पीएम हाउस की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए अधिकारी लगातार जनप्रतिनिधियों के संपर्क में बने हुए है। पुलिस विभाग के सहयोग में सभी प्रतिनिधियों ने हाथ बढ़ाया है।
महिला थाना परिसर में पेयजल की दिक्कत काफी दिनों से बनी रही। हैंडपंप लगाने के लिए पुलिस विभाग काफी दिनों से परेशान रहा। उन्होंने अपनी परेशानी सांसद जगदंबिका पाल को बताई। सांसद ने अपनी निधि से एक हैंडपंप दिया। काम भी शुरू हो गया है। विधायक शोहरतगढ़ अमर ¨सह चौधरी ने नवनिर्मित पुलिस चौकी पल्टा देवी में इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने की संस्तुति प्रदान कर दी है। उन्होंने थाना चिल्हिया व शोहरतगढ़ परिसर में मी¨टग हाल बनवाने का वादा पुलिस कप्तान से किया है। पीएम हाउस की बांउड्रीवाल बनवाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कई बार सदर विधायक श्यामधनी राही से वार्ता किया। पुलिस सूत्रों की माने तो पहले उनके एक नजदीकी ने प्रस्ताव पर अड़गा लगाया, बाद में जब प्रशासन ने हस्तक्षेप किया तो वह मान गए है। अब उन्होंने जल्द ही निधि से प्रस्ताव देने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में एसपी डा. धर्मवीर ¨सह ने कहा कि सांसद ने महिला थाना परिसर को हैंडपंप दिया है। विधायक शोहरतगढ़ ने कई काम कराने का आश्वासन दिया है। सदर विधायक से भी वार्ता चल रही है।