Move to Jagran APP

केंद्र व प्रदेश में है जनता की अपनी सरकार

क्षेत्रीय विधायक व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने रविवार को खुनियांव विकास खंड अन्तर्गत चार प्रमुख स्थानों पर जन संपर्क अभियान चलाया। इस बीच ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर भी चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:10 AM (IST)
केंद्र व प्रदेश में है जनता की अपनी सरकार
केंद्र व प्रदेश में है जनता की अपनी सरकार

सिद्धार्थनगर : क्षेत्रीय विधायक व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने रविवार को खुनियांव विकास खंड अन्तर्गत चार प्रमुख स्थानों पर जन संपर्क अभियान चलाया। इस बीच ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए समाधान का भरोसा दिलाया। सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर भी चर्चा की।

loksabha election banner

ऊंचडीह, खड़ारिया बुजुर्ग, भिटिया व मझौवा चौराहे पर मंत्री डा. सतीश द्विवेदी ने जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। उनकी समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनीं और निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। भाजपा के बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि सभी अपने बूथ क्षेत्र से संबंधित समस्याओं को लिखकर सेक्टर प्रमुख को दें जो उक्त समस्याओं को उन तक पहुंचाएंगे। जिससे समय अंदर उसका निस्तारण कराया जा सके। मोदी और योगी सरकार को जनता की सरकार बताते हुए कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं से लेकर देश के विकास की बड़ी समस्याओं के प्रति दोनों सरकारें संवेदनशील है। जगह-जगह सड़कों का जाल बिछ रहा है तो बड़े-बड़े पुल बन रहे हैं। हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन हो रहा है। देश की सेनाओं को मजबूत करने के लिए उनका आधुनिकीकरण हो रहा है। हर हवाई चप्पल पहनने वाले आदमी को हवाई जहाज से चलने की सुविधा दी जा रही है। हर व्यक्ति को पक्का मकान, हर घर को शौचालय, हर किसान के खेत को पानी देने की व्यवस्था की जा रही है। अशोक पाठक, मनोज मौर्य, दीपक त्रिपाठी, प्रिस मिश्रा, अजय त्रिपाठी, राम उजागिर विश्वकर्मा, राम उजागिर, बी एन तिवारी, ऐशराम गुप्ता, कन्हैया, अजय गुप्ता, हरीश पाण्डेय, पंकज शुक्ला, गोपाल तिवारी, अमित पाण्डेय, देवेश आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.