'आक्सीजन' से सुधरेगी अस्पताल की 'सेहत'
संयुक्त जिला अस्पताल की खराब सेहत अब आक्सीजन से सुधरेगी। जल्द ही सभी वार्डो तक पाइप लाइन से आक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
सिद्धार्थनगर: संयुक्त जिला अस्पताल की खराब 'सेहत' अब 'आक्सीजन' से सुधरेगी। जल्द ही सभी वार्डो तक पाइप लाइन से आक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए एचपीसीएल ने सीएसआर (कामन सोशल रिस्पांसबिल्टी ) मद से एक करोड़ 26 लाख 29 हजार रुपये दिए हैं। इससे आक्सीजन जनरेटर के साथ अन्य जरूरी सामान की खरीद होगी।
12 करोड़ खर्च कर पाइप लाइन बिछाने के कई वर्ष बाद भी आक्सीजन की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन ने 180 बेड का इंतजाम किया है। हर दिन 700 से 800 मरीज आते हैं। भर्ती मरीजों की हालत गंभीर होने पर आक्सीजन देना जरूरी होता है। आक्सीजन जनरेटर न रहने से पाइप लाइन के जरिये आपूíत नहीं हो पाती है। सिलेंडर में गैस खत्म होने पर इसे बदलना पड़ता है। इस दौरान सप्लाई बंद हो जाती है। ऐसी स्थित में मरीज की जान खतरे में पड़ने की संभावना भी रहती है।
बजट मिल गया है। जरूरी सामान की जेम पोर्टल से खरीद की जाएगी। रोगियों के इलाज में सहुलियत मिलेगी। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
डा. सीमा राय, सीएमओ