अब 10 बजे खुलेंगे परिषदीय विद्यालय
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय बदल दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 10:38 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय बदल दिया गया है। बीएसए डा. सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार से सुबह 10 से 3 बजे तक विद्यालय का संचालन होगा। इससे पूर्व सुबह नौ बजे विद्यालय खुलने का आदेश था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ठंड को लेकर यह निर्णय लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें