मछली की तस्करी में एक धराया
एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने शुक्रवार को भारत- नेपाल सीमा पर मछली तस्कर को 24 क्विंटल मछली के साथ गिरफ्तार किया है।
सिद्धार्थनगर: एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी अलीगढ़वा के जवानों ने शुक्रवार को भारत- नेपाल सीमा पर मछली तस्कर को 24 क्विंटल मछली के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम फैयाज अहमद निवासी झुलनीपुर थाना कपिलवस्तु के रूप में हुई है। मछली के साथ तस्कर को कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सौंप दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मुकेश चौधरी, राजेश कुमार, सुशील पठानिया,ईपी रेड्डी, शेषनाथ सिंह ,महिला आरक्षी पुष्पा कुमारी, शालिनी सचान शामिल रहे। किराने की दुकान में चोरी सिद्धार्थनगर : कोतवाली क्षेत्र के कड़जहवा चौराहे पर स्थित किराने की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पीड़ित दुकानदार हजारी ने बताया कि गुरुवार की रात में वह दुकान बंद कर गांव में मौजूद घर चले गए। सुबह आया तो देखा कि ताला टूटा हुआ था गल्ले में रखा 30 हजार नकदी समेत अन्य सामान गायब था। मार्ग दुर्घटना में ठेला चालक घायल सिद्धार्थनगर : शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में उदयपुर निवासी रामनेवास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की आर्थिक स्थित कमजोर देखकर कस्बे के दुकानदारों ने चंदा एकत्र कर पीड़ित आठ हजार रुपये उपलब्ध कराया है। चिकित्सक ने दाहिने पैर की हड्डी टूटने की जानकारी देते हुए आपरेशन की सलाह दी है। घायल व्यक्ति काफी गरीब हैं। वह ठेला चलाकर अपने व स्वजन का पालन-पोषण करते हैं। सुबह वह ठेला लेकर ककरही की तरफ जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे दो पहिया वाहन ने ठोकर मार दी।