फर्जी आधार बनाने में एक गिरफ्तार
बढ़नी में अवैध रूप से आधार कार्ड बना रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पथरदेइया निवासी अशोक कुमार है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
सिद्धार्थनगर : बढ़नी में अवैध रूप से आधार कार्ड बना रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम ढेबरुआ थाना क्षेत्र के पथरदेइया निवासी अशोक कुमार है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
बढ़नी ब्लाक मार्ग पर स्थिति अशोक फोटो कापी के नाम से चल रही दुकान पर फोटो कापी के आड़ में फर्जी आईडी से आधार कार्ड बनाया जा रहा था। दुकान संचालक नेपाली नागरिकों का मनचाहा दाम लेकर आधार बना रहा था। पुलिस ने तीन दिन पहले उसे पूछताछ के लिए उठाया था। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि आरोपित को जेल भेजते हुए दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकता मिला शव सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत रोहांव खुर्द के राजस्व ग्राम सभा इजरहवा में 28 वर्षीय विवाहिता मीरा का शव संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटकता मिला। घटना के समय स्वजन खेत में थे। जैसे ही ग्रामीणों को यह जानकारी मिली वह भी गांव छोड़कर खिसक लिए। मामला हत्या व आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है।
विवाहिता का पति धमेंद्र यादव मेहनत-मजदूरी करता है। पति-पत्नी के बीच विवाद पहले से होता रहा है। पुलिस से पहुंचने से पहले ही परिजन शव उतार चुके थे। मीरा की मायका इटवा थानाक्षेत्र के मुसापाली में था। जिसका विवाह 12 वर्ष पहले हुआ था, दो वर्ष पहले गवना हुआ था। थाना प्रभारी त्रिलोकपुर रामकृपाल शुक्ल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असलियत सामने आएगा कि महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।