नोडल अधिकारी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
नोडल अधिकारी व डीआइजी प्रशासन डीजीपी आफिस आरके भारद्वाज ने गुरुवार की शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक की। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जनपदीय पुलिस प्रबंधन की जानकारी ली।
सिद्धार्थनगर : नोडल अधिकारी व डीआइजी प्रशासन डीजीपी आफिस आरके भारद्वाज ने गुरुवार की शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक की। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जनपदीय पुलिस प्रबंधन की जानकारी ली।
नोडल अधिकारी ने कहा कि बकरीद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता में है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मस्जिद में सामूहिक नमाज नहीं अदा की जाएगी। खुले में कुर्बानी नहीं की जाएगी। प्रतिबंधित पशु के कुर्बानी की घटना होने पर संबंधित थानेदार को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है। नेपाल से सटा जिला होने के कारण यह संवेदनशील है। बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए। पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों का आपसी समन्वय बेहतर बना कर संयुक्त गश्त शुरू कराया जाए। पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, सीओ सदर दिलीप कुमार सिंह, शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह, बांसी राजेश कुमार तिवारी, इटवा श्रीयश त्रिपाठी, डुमरियागंज महेंद्र सिंह देव, निरीक्षक अभिसूचना अभिनव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।