नेताजी ने देश को आजाद कराने में निभाई अहम भूमिका
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की अगुवाई में कई सभासदों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। चेयरमैन जायसवाल ने कहा कि बोस का योगदान भारत की आजादी के लिए अविस्मरणीय है। आज के युवाओं के लिए वह प्रेरणा के स्त्रोत हैं।
सिद्धार्थनगर: रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सनई तिराहे पर स्थित बोस की प्रतिमा पर सांसद जगदम्बिका पाल समेत कई लोगों ने माल्यार्पण कर उनके विचारों का आत्मसात करने का संकल्प लिया।
सांसद पाल ने कहा कि नेता जी ने नारा दिया था तुम हमें खून दो, हम तुम्हें आजादी देंगे। इसका असर यह हुआ कि देश के सभी वर्ग, समाज के लोगों ने क्रांति की, जो मसाल जलाई, उसी से आजादी मिली। आज हम स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं। हमें गुलामी से छुटकारा मिल पाया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविद माधव ने भी अपने विचार रखे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल की अगुवाई में कई सभासदों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। चेयरमैन जायसवाल ने कहा कि बोस का योगदान भारत की आजादी के लिए अविस्मरणीय है। आज के युवाओं के लिए वह प्रेरणा के स्त्रोत हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि शहर के प्रवेशद्वार पर उनकी प्रतिमा स्थापित है। मिष्ठान का वितरण भी किया गया। श्यामसुंदर मित्तल, डा. शक्ति जायसवाल, शिवकुमार, साजिद, अजहर, पिगल, राजेंदर, प्रमोद जायसवाल, आशीष पांडे, आडवाणी बाबा, मनोज शुक्ला, अभिलाष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सामाजिक कार्यों में संगठन की रहेगी अग्रणी भूमिका
रविवार को नगर पंचायत स्थित मित्र संघ कार्यालय में मित्र संघ स्थापना दिवस व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कोविड गाइडलाइन के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में संगठन के उद्देश्य एवं नेता जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।
करीब 12 बजे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव राम आशीष पाठक ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सेवा, समर्पण व त्याग है। इन बिदुओं पर ही संगठन चलता आ रहा है। सामाजिक कार्यों में भी संगठन की अग्रणी भूमिका रही है, आगे भी ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर बोलते हुए कहा कि वे सदैव स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी भूमिका में नजर आए। उन्होंने सरकार से नेता जी को भारत रत्न देने की मांग की। विशिष्ट अतिथि साहिल श्रीवास्तव ने कहा कि जिस उद्देश्य के तहत संगठन की स्थापना हुई, वह वास्तव में बहुत सराहनीय है। निश्चित ही इससे समाज को नई दिशा में मिलेगी। मनोज श्रीवास्तव, भोला श्रीवास्तव, रामजकुमार तिवारी, बतासा बाबा ने भी संबोधित किया। रमापति दुबे, संजय सिंह, रामसुमेर यादव, अभिषेक हिन्दुस्तानी, पवन चौबे, मनोज गौतम, राकेश गौतम, मुनिराम, अमन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।