प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने में आंगनबाड़ी का अहम योगदान
रविवार को लोहिया कला भवन में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के वार्षिक अधिवेशन के दौरान समस्याओं व मांगों पर चर्चा की गई। संगठन की पदाधिकारियों ने अधिवेशन के दौरान सांसद जगदम्बिका पाल के समक्ष अपनी समस्याएं व मांगे रखी।
सिद्धार्थनगर: रविवार को लोहिया कला भवन में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के वार्षिक अधिवेशन के दौरान समस्याओं व मांगों पर चर्चा की गई। संगठन की पदाधिकारियों ने अधिवेशन के दौरान सांसद जगदम्बिका पाल के समक्ष अपनी समस्याएं व मांगे रखी। सांसद जगदंबिका पाल ने आवश्वासन दिया कि समस्याओं के निस्तारण व हितों के लिए हमेशा सार्थक प्रयास किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि जिस तरह से गांवों में पोषण सेवाओं को पहुंचाने व प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने का काम आंगनबाडी कार्यकर्ता कर रहीं हैं। ऐसे में समाज के बीच इनकी महत्ता बढ़ जाती है। तमाम दुश्वारियों के बीच जन-जन पोषण सेवाओं को पहुंचाना बड़ा काम है। ऐसे में इससे जुडे लोगों के हितों व समस्याओं के निस्तारण के लिए सार्थक प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गीता पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता आसमीन खातून, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा यादव ने जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ता के समस्याओं को सांसद के समक्ष रखते हुए प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार स्तर से पहल कर उनका निस्तारण कराने पर जोर दिया। ताकि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर ढंग से कार्य कर सकें। जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय पदाधिकारियों ने मांगों व समस्याओं संबंधी ज्ञापन सांसद को सौंपा। इससे पहले सभी प्रांतीय व दूसरे जिलों से आईं आंगनबाड़ी संगठन की पदाधिकारियों ने सांसद का स्वागत किया। सभी ने अब तक उनके हितों के लिए सांसद द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग की। गोरखपुर मंडल अध्यक्ष प्रियंका सिंह, सीमा यादव, फूलमती चौधरी, पूनम यादव, अमीरूनिशा, अफसाना खातून, मीना कौशन, पूनम चौधरी, शोभा देवी, नाहिदा निशा, अफसाना खातून, शीला दुबे, कामिनी देवी, सरिता देवी, मीना त्रिपाठी, मंजू निषाद, पूनम त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद, सुमन त्रिपाठी, देवेन्द्र चौधरी, कुसमावती, वंदना देवी, कौशकी त्रिपाठी, सबीना खातून, चंदन मिश्रा, मंजू निषाद मौजूद रही।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप