जनहित के लिए ही काम कर रही सरकार
बुधवार देर शाम मिठवल ब्लॉक के राप्ती तटीय ग्राम बघिनी नानकार में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार दिन रात अथक परिश्रम करके जनहित के लिए काम कर रही हैं। सरकार का मानना है कि बगैर गरीबों का उत्थान किए देश के विकास का सपना दिवास्वप्न बन कर रह जाएगा
सिद्धार्थनगर : बुधवार देर शाम मिठवल ब्लॉक के राप्ती तटीय ग्राम बघिनी नानकार में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार दिन रात अथक परिश्रम करके जनहित के लिए काम कर रही हैं। सरकार का मानना है कि बगैर गरीबों का उत्थान किए देश के विकास का सपना दिवास्वप्न बन कर रह जाएगा। वे एक धार्मिक निजी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने यहां पहुंचे थे।
सांसद ने कहा कि हम लोग दिन रात यही प्रयास कर रहे हैं कि कैसे ज्यादा से ज्यादा गांव व घरों में जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित कर सकें। उन्होंने पौराणिक महत्व के गांव की समस्याओं को दूर करने का भी भरोसा दिलाया। गांव को कटान से बचाने, पौराणिक मेला का विकास, सेतु निर्माण व अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए अपना प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने गांव की गरीब महिला व बुजुर्गों में साड़ी व कंबल बांटा। कार्यक्रम को कपिल वस्तु के विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, जिला महामंत्री दिलीप चतुर्वेदी,कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राजू पाल, जिला मंत्री नीरज मणि त्रिपाठी, बाबा विष्णु गिरी, ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र साहनी , मौलेश्वर नाथ त्रिपाठी, प्रेम अग्रहरी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम पाठक ने किया। इस अवसर पर दिनेश चंद्र, श्री नाथ, नंद लाल, सत्य राम यादव, गिरीन्द्र ¨सहल राठौड़, अमर नाथ शर्मा, छविलाल साहनी, कीर्ति कुमार, गोपाल तिवारी, देवेन्द्र ¨सह, गंगा राम चौधरी आदि लोग मौजूद थे।