दहेज हत्या के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर : नगरपालिका के अशोक नगर वार्ड में बुधवार रात हुई 28 वर्षीय विवाहिता की हत्या म
सिद्धार्थनगर : नगरपालिका के अशोक नगर वार्ड में बुधवार रात हुई 28 वर्षीय विवाहिता की हत्या में आरोपी पति व सास को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त घटना के बाद से फरार थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।
वार्ड निवासी विनोद अपनी पत्नी पूजा के साथ बुधवार रात कमरे में सोने चला गया था। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा था। दोनों की आवाजें पड़ोसियों ने भी सुनी थी। कुछ देर बाद फिर दोनों शांत हो गए थे। भोर में करीब पांच बजे विनोद की मां इसरावती आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसमें लगी कुंडी तोड़ कर वह अंदर गई। जहां उसका बेटा सोया था और उसकी पत्?नी चारपाई की नीचे मृत पड़ी थी। सूचना संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम लौकी मिश्र उसके मायके वालों तक पहुंची तो मौके पर मृतका की मां सुभावती देवी पहुंच कर बेटी के पति व सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दिया। पुलिस ने तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद से मृतका के पति व सास घर छोड़ फरार हो चुके थे। शुक्रवार को जरिए मुखबिर कस्बा इंचार्ज एसआई रवीकांत मणि व हमराहियों द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।