Move to Jagran APP

लगातार पांचवें दिन भी नीचे आया पारा, जनजीवन प्रभावित

रिकार्ड तोड़ ठंड का कहर जारी है। पिछले पांच दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी हुई है। दो दिनों से कोहरा कम जरूर हुआ है पर बर्फीली हवाओं से गलन ऐसी कि लोग ठिठुरते दिखाई दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 10:16 PM (IST)
लगातार पांचवें दिन भी नीचे आया पारा, जनजीवन प्रभावित
लगातार पांचवें दिन भी नीचे आया पारा, जनजीवन प्रभावित

सिद्धार्थनगर : रिकार्ड तोड़ ठंड का कहर जारी है। पिछले पांच दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी हुई है। दो दिनों से कोहरा कम जरूर हुआ है, पर बर्फीली हवाओं से गलन ऐसी कि लोग ठिठुरते दिखाई दे रहे हैं। हाड़कपा देने वाले सर्द मौसम से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

loksabha election banner

11 जनवरी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। तीन दिन से न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पर ठहरा है। सोमवार को अधिकतम पारा भी 22 से गिरकर 19 पर पहुंच गया है। प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्य भाग में आच्छादित कोहरे तथा शुष्क व ठंडी पछुआ हवाओं के प्रभाव से यह बेहद ठंडे दिनों में शामिल हो गया। सुबह में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में ग्राहकों की संख्या नगण्य रही। दुकानदार आग तापकर ठंड से बचाव करते रहे। दिन में करीब दो बजे सूर्य बाहर तो निकले, लेकिन ठंडी हवा से धूप में गर्माहट काफी कम रही। इसके बाद भी ठंड में थोड़ी कमी अवश्य आई। शाम होने के साथ ही गलन भरी ठंड फिर से शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे में अधिकतम तापमान बिना किसी विशेष परिवर्तन के सामान्य से काफी नीचे बने रहने की संभावना है। न्यूनतम पारा भी अभी लुढ़का रहेगा। कोहरे के घनत्व में कमी आएगी, पर कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिन तक गलन भरी ठंड जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में हो रही गिरावट के थमने की संभावना है। इसके बाद मौसम सामान्य होने लगेगा।

लगातार नीचे गिर रहा पारा

दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम

10 जनवरी- 23- 12

11 जनवरी- 22- 9

12 जनवरी- 21- 8

13 जनवरी- 22- 8

14 जनवरी- 21- 8

15 जनवरी- 21- 8

16 जनवरी- 21- 9


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.