जहरीला कीड़ा के काटने से विवाहिता की मौत
डिड़ई पुलिस चौकी स्थित ग्राम पंचायत डारीडीहा में जहरीला कीड़ा के काटने से एक विवाहिता की मौत हो गयी। शुक्रवार को करीब दो बजे ग्राम निवासी जगरानी पत्नी डब्लू घर के कमरे में झाडू लगाने गयी। कोने में जहरीला कीड़ा बैठा था। झाड़ू की आवाज सुन महिला के हाथ पर काट लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 09:46 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 09:46 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : डिड़ई पुलिस चौकी स्थित ग्राम पंचायत डारीडीहा में जहरीला कीड़ा के काटने से एक विवाहिता की मौत हो गयी। शुक्रवार को करीब दो बजे ग्राम निवासी जगरानी पत्नी डब्लू घर के कमरे में झाडू लगाने गयी। कोने में जहरीला कीड़ा बैठा था। झाड़ू की आवाज सुन महिला के हाथ पर काट लिया। चिल्लाने की आवाज सुन परिजन एकत्र हो गए। परिजन इलाज के लिए रूधौली सीएचसी ले गये। चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें