Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त : माता प्रसाद

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने बुधवार को उजैनिया में जन चौपाल को संबोधित किया। कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। स्थिति यह है कि परीक्षा का पर्चा पहले ही आउट हो जाता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 10:24 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 10:24 PM (IST)
भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त : माता प्रसाद

सिद्धार्थनगर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने बुधवार को उजैनिया में जन चौपाल को संबोधित किया। कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। स्थिति यह है कि परीक्षा का पर्चा पहले ही आउट हो जाता है।

loksabha election banner

केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है तो जनता की कहीं सुनवाई नहीं होती है। तहसील, ब्लाक, थाना कहीं भी बिना सुविधा शुल्क कोई कार्य नहीं किया जाता है। सत्ता की हनक दिखाकर अधिकारियों के ऊपर गलत तरीके से दबाव बनाकर कार्य कराया जा रहा है। इस सरकार में किसान, नौजवान, महिला, छात्र, सभी परेशान हैं। धान खरीद कहीं नहीं हो रही है तो समितियों पर खाद नहीं मिल रही है। किसान समस्याओं से परेशान हैं और जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो जनता के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई जाती थी, जबकि इस सरकार में उद्योगपतियों के हितों का ख्याल रखा जाता है। जनता सरकार की गलत नीतियों से आजिज आ चुकी है, सभी को इंतजार आगामी चुनाव का है, जिसमें जनता इस सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। प्रेम प्रकाश पाण्डेय, बब्लू श्रीवास्तव, मसव्वर अली ने भी संबोधित किया। महेश पाण्डेय, श्यामजी पाण्डेय, संदीप द्विवेदी, हरि प्रकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपित गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : कठेला पुलिस ने बुधवार को पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि ग्राम नवेल के टोला लोहरवनडीह निवासी मनोज कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं सहित पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था। वह बाल अपचारी था। जिसको आज पुलिस टीम ने कठेला समय माता के चबूतरे के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के लिए रवाना किया गया।

नहीं मिल रही यूरिया

सिद्धार्थनगर : गेहूं की बोआई के बाद इन दिनों सिचाई का मौसम चल रहा है। मगर यूरिया खोजने पर नहीं मिल रही है। साधन सहकारी समितियों पर ताला लटक रहा है। जबकि प्राइवेट दुकानों पर यूरिया अधिक मूल्य पर बेची जाती है। किसानों में राम शब्द, सुमेर, साजन, रमेश कुमार, परवेज अहमद, बाबू राम, संजय आदि ने जिला प्रशासन से समितियों पर खाद उपलब्ध कराने तथा इसकी कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

पार्किंग से समस्या

सिद्धार्थनगर : मुख्य चौराहा वैसे ही अतिक्रमण का शिकार है। सड़क से सटाकर की जारी अवैध पार्किंग से दिक्कत ओर बढ़ गई है। स्थिति ये है कि शाम के समय पैदल राह गुजर करना मुश्किल हो जा रहा है। जाम की समस्या भी प्रतिदिन लोगों की परेशानी की वजह बन रही है। नेहाल अहमद, फिरोज, कमलेश, राजू, अमित, सोनू आदि ने नगर पंचायत सहित पुलिस व तहसील प्रशासन से अभियान चलाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.