33 लोगों को लेकर पहुंची झांसी की बस
शुक्रवार की सुबह एक बस मजदूरों को लेकर जिले के बार्डर पर पहुंची। जिसमें मौजूद लोगों को अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर संगरोध कराया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 09:09 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 09:09 PM (IST)
सिद्धार्थनगर : शुक्रवार की सुबह एक बस मजदूरों को लेकर जिले के बार्डर पर पहुंची। जिसमें मौजूद लोगों को अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर संगरोध कराया।
सिद्धार्थनगर जिले के बार्डर थाना भवानीगंज के भड़रिया भैसहिया चेक पोस्ट जो बलरामपुर जिले को जोड़ती है। शुक्रवार को झांसी डिपो की बस 33 मजदूरों को लेकर जिले में पहुंची। जिसमें डुमरियागंज 5, बांसी 2, शोहरतगढ़ 2, इटवा 17, हल्लौर 1, नौगढ़ के 6 लोग सवार थे। पुलिस ने बस को रोककर इसकी सूचना एमडीएम व सीओ डुमरियागंज को दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार डुमरियागंज आनंद ओझा ने यात्रियों से संपूर्ण जानकारी ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें