कानून व्यवस्था में गिरावट का प्रमाण है कानपुर की घटना
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटवा स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि बदमाशों को ठोंक दो मार दो लेकिन दुर्भाग्य है कि अपराधियों ने ही पुलिस को ठोंक दिया। भाजपा कार्यकर्ता थाना चला रहे हैं। कोरोना पर नियंत्रण लगा पाने में भी यह सरकार नाकाम रही। सरकार की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण गांव-गांव फैल गया।
सिद्धार्थनगर : सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कानपुर की घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था में गिरावट का प्रमाण है। प्रदेश में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। सरकार इनको संरक्षण देने का काम कर रही है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटवा स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि बदमाशों को ठोंक दो, मार दो लेकिन दुर्भाग्य है कि अपराधियों ने ही पुलिस को ठोंक दिया। भाजपा कार्यकर्ता थाना चला रहे हैं। कोरोना पर नियंत्रण लगा पाने में भी यह सरकार नाकाम रही। सरकार की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण गांव-गांव फैल गया। बरसात से पहले प्रवासियों को मनरेगा में काम दिया गया, लेकिन बारिश के बाद रोजगार देने की कोई योजना नहीं दिख रही है। मोदी किट भाजपा कार्यकर्ता बांट रहे हैं, जबकि इसका वितरण सरकारी कर्मचारियों से कराना चाहिए था। बारिश में बाढ़ की आशंका बनी हुई है, लेकिन बांध की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।