Move to Jagran APP

चदरिया झीनी रे झीनी पर झूमे दर्शक

कबीर कैफे बैंड की टीम ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत चदरिया झीनी रे झीनी से की। अपनी इस प्रस्तुति उपस्थित भीड को कबीर के विचारों की तरफ ले गए। इसके बाद उसके बाद पांच तत्व का शरीर (पिजरा) बना जिसमें मुनिया बैठी हैं। जो कब निकल जाए किसी को मैसेज करके नहीं बताती। सतगुरु हैं व्यापार तेरा मुनिया पिजरे वाली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 11:06 PM (IST)
चदरिया झीनी रे झीनी पर झूमे दर्शक
चदरिया झीनी रे झीनी पर झूमे दर्शक

सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु महोत्सव के दूसरी शाम कबीर कैफे बैंड की टीम ने कबीर से विचारों से परिचित कराया। अपने संगीत के साथ कबीर के विचारों को गाकर हर किसी को कबीर के विचारों में खोने को मजबूर कर दिया।

loksabha election banner

कबीर कैफे बैंड की टीम ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत चदरिया झीनी रे झीनी से की। अपनी इस प्रस्तुति उपस्थित भीड को कबीर के विचारों की तरफ ले गए। इसके बाद उसके बाद पांच तत्व का शरीर (पिजरा) बना जिसमें मुनिया बैठी हैं। जो कब निकल जाए किसी को मैसेज करके नहीं बताती। सतगुरु हैं व्यापार तेरा, मुनिया पिजरे वाली। तेरा सतगुरु हैं व्यापार तेरा। सुनकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कबीर कैफे के मैनेजर नीरज आर्या ने कहा कि कबीर के विचारों को लेकर पिछले आठ वर्ष सत्संग कर रहे हैं। अब तक देश के विभिन्न हिस्सों के साथ 11 देशों में 2500 कार्यक्रम कर चुके हैं। इस समय कबीर की रोटी कार्यक्रम चल रहा हैं। हमारी टीम में मुंबई, कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश प्रांतों के लोग कार्य कर रहे हैं, जिसमें मुक्कू स्वामी पीयूष, सोहन, पंकज, रजत, टुल्लू भाई प्रमुख है। नीरज आर्या ने बताया कि कबीर दास के विचारों को लोगों के बीच ले जाने का कार्य कर रहे हैं, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों में भी कबीर कैफे का बड़ा वर्चस्व रहता हैं। उसके बाद कबीर कैफे की टीम ने मन मस्त भया मन, मग्न भया मन क्या बोले' गाने व कहत कबीर सुनो भाई साधो गाया तो पूरा पंडाल झूम उठा। हर कोई अपनी जगह से खडे होकर झूमने लगा। कलाकारों ने ऐसा समां बाधा कि लोग अपने को कबीर के विचारों से कार्यक्रम के अंत तक अलग नहीं कर पाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.