शुरुआती दौर में मिले हत्या के संकेत
थाना क्षेत्र के ग्राम नीबीदोहनी निवासी माधुरी (15) की मौत कैसे हुई थी, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। किन परिस्थितियों में वह तालाब के पास पहुंची, इस संबंध में पुलिस सोमवार को पूरे दिन पड़ताल करती रही।
सिद्धार्थनगर: थाना क्षेत्र के ग्राम नीबीदोहनी निवासी माधुरी (15) की मौत कैसे हुई थी, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। किन परिस्थितियों में वह तालाब के पास पहुंची, इस संबंध में पुलिस सोमवार को पूरे दिन पड़ताल करती रही। पुलिस अधिकारियों को तालाब के पास स्थित आंगनबाड़ी भवन में कुछ खून के धब्बे भी मिले। मृतका के एक पैर की भी चप्पल भी टीम के हाथ लगी। हालात यह रहा कि एक सवाल का जवाब ढूंढते रहे, तब तक दूसरा मुंह खोल कर खड़ा हो जाता रहा। सब एक सवाल में उलझे दिखे कि उसका चप्पल कैसे यहां पहुंचा। अब निगाह गायब मोबाइल पर टिकी है। पुलिस का मानना है कि इससे बहुत अनसुलझे सवाल का जवाब मिलेगा।
मृतका की मां विरसपाती ने जांच टीम को बताया कि 12 सितंबर की शाम माधुरी (15) पुत्री अयोध्या गांव निवासी पट्टीदार के घर के लिए निकली थी। रात होने तक वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोज किया, लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन 13 सितंबर को उसका शव गांव के बाहर स्थित पोखरा में उतराया हुआ मिला। गांव वालों ने दबाव बना कर अंतिम संस्कार करा दिया। गांव के बाहर शव को दफन किया गया। इसी दौरान गांव वाले कानाफूंसी करते रहे। कुछ शुभ¨चतकों ने हत्या की भी आशंका जताई। इसी संबंध में 22 सितंबर को एसपी डा. धर्मवीर ¨सह से मुलाकात किया। मामले की जांच कराके कार्रवाई करने की मांग किया था।
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू किया। सीओ शोहरतगढ़ सुनील कुमार ¨सह व एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीण व परिजनों से पूछताछ भी किया। गांव के पूरब स्थित पोखरे के पास बने आंगनबाड़ी भवन के बरामदे में खून के धब्बे भी मिले। पुलिस ने उसका नमूना एकत्र किया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पैर का चप्पल मिला। जो माधुरी का बताया गया। पुलिस ने पोखरे के आसपास भी घंटो तक जांच पडताल किया। जांच में पुलिस को कई अहम सुराग भी मिलने की चर्चा है। गायब मोबाइल को भी संज्ञान में लिया।
सुनील कुमार सिंह सीओ शोहरतगढ़ ने कहा कि माधुरी की मां ने तहरीर दे कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आंगनबाड़ी भवन के बरामदे में कुछ सूखे खून के छींटे मिले है। नमूना एकत्र कर जांच के लिए भेजा जायेगा। डीएम से आदेश मिलने के बाद शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।