बूथों को अभेद बनाएं कार्यकर्ता
भाजपा कार्यकर्ताओं को रविवार को वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के मंडल एवं सेक्टर प्रभारी शामिल रहे।
सिद्धार्थनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं को रविवार को वर्चुअल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के मंडल एवं सेक्टर प्रभारी शामिल रहे। सामाजिक जीवन में कार्यकर्ताओं की भूमिका,कार्यपद्धति आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई। बूथों को अभेद बनाने को कहा गया।
मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद देवरिया डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति व विचारधारा गरीब,किसान,युवाओं के कल्याण,तथा राष्ट्र निर्माण के पथ पर सदैव अग्रसर रहने की रही है। नियमित सेक्टर व बूथ समितियों की बैठक होनी चाहिए। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सक्रिय रहें। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज भारतवर्ष दुनिया का सबसे उन्नतशील राष्ट्र बनकर उभरा है। राष्ट्र निर्माण के लेकर जो कार्य पिछले 70 सालों में नहीं हुए वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य हो रहे हैं। कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही,लाल जी त्रिपाठी ,साधना चौधरी, परमात्मा पांडेय, शिवनाथ चौधरी ,दलसिगार दुबे, केशभान राय, राजकुमारी पाण्डेय, अजय उपाध्याय, अरविद उपाध्याय, बिदुमती मिश्रा आदि ने भाग लिया।