Move to Jagran APP

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान: सुनीता

उसका विकास खंड के ग्राम उटिया में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत मनरेगा शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गांव की महिलाओं को जागरूक करने के साथ साथ नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 07:13 PM (IST)
राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान: सुनीता
राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान: सुनीता

सिद्धार्थनगर: उसका विकास खंड के ग्राम उटिया में बुधवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत मनरेगा शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गांव की महिलाओं को जागरूक करने के साथ साथ नारी सशक्तिकरण के बारे में बताया गया। खंड विकास अधिकारी सुनीता यादव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में गांव की महिलाओं का योगदान किसी से कम नहीं है। मनरेगा योजना में महिलाओं द्वार किए जा रहे कार्य की जानकारी देने के साथ ही महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं को हिचक तोड़कर आगे आने की जरूरत है, जिससे कि वह भी अपने सपनों को पूरा कर सकें। स्वरोजगार अपनाकर गांव की महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी होकर स्वयं को मजबूत बना सकती हैं। उसका थाना में तैनात उप निरीक्षक अनिल कुमार ने महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने की जरूरत है। पुलिस आप के साथ है ।अगर कोई परेशान करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे सकती हैं। ग्राम प्रधान अलीमुन्निशा, सचिव अखिलेश यादव,प्रधान प्रतिनिधि राजन आदि मौजूद रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.