नगर में घूम-घूम कर सांसद ने खेली होली
???? 22 ?????? 9 होली का उल्लास शांति व सौहार्द के साथ गुरुवार को समाप्त हो गया। पुलिस की निगहबानी में गांव से लेकर नगर तक में लोग जोश व आत्मीयता से त्योहार का आनंद उठाया। खुद सांसद जगदंबिका पाल भी नगर की एक-एक गली से होकर गुजरे और एक घंटे तक लोगों के बीच होली खेली
सिद्धार्थनगर : होली का उल्लास शांति व सौहार्द के साथ गुरुवार को समाप्त हो गया। पुलिस की निगहबानी में गांव से लेकर नगर तक में लोग जोश व आत्मीयता से त्योहार का आनंद उठाया। खुद सांसद जगदंबिका पाल भी नगर की एक-एक गली से होकर गुजरे और एक घंटे तक लोगों के बीच होली खेली।
सांसद ने सभी को अबीर गुलाल लगा गले लगाया। होली की शुभकामनाएं दी। नगर में सफाई व्यवस्था में लगे सफाई कर्मियों को देख सांसद हुजूम के उन तक पहुंच गए और सभी को अबीर गुलाल तो लगाया ही साथ गले मिल त्योहार के दिन भी सफाई व्यवस्था में मुस्तैदी दिखाने पर बधाई दिया। नगर के कई प्रतिष्ठित लोगों के घरों तक पहुंचे और होली खेली। कृष्ण कुमार उर्फ गोपाल जी, शंभु कश्यप, संजय शर्मा, जितेंद्र कसेरा, चंदन कश्यप, अनिल श्रीवास्तव, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे। सकारपार, घोसियारी, डिड़ई, मिठवल, पथरा, गोल्हौरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में होली की हुड़दंग रही। शांति पूर्ण माहौल में अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिले। जगह-जगह पुलिस मुस्तैद रही।