हाथरस व बलरामपुर प्रकरण की निदा, निकाला मौन जुलूस
हाथरस व बलरामपुर घटना को लेकर सपा कांग्रेस और अन्य संगठन मुखर हो गए हैं। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सदर तहसील परिसर में सपाइयों ने मौन धरना दिया। सभी तहसील क्षेत्रों में भी विरोध प्रदर्शन हुआ।
सिद्धार्थनगर : हाथरस व बलरामपुर घटना को लेकर सपा, कांग्रेस और अन्य संगठन मुखर हो गए हैं। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सदर तहसील परिसर में सपाइयों ने मौन धरना दिया। सभी तहसील क्षेत्रों में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। कुछ ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। वहीं कांग्रेसियों ने सत्याग्रह आंदोलन छेड़ा।
मुख्यालय के नौगढ़ तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने मौन रह कर विरोध प्रदर्शित किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका मोहम्मद जमील सिद्दीकी, चमनआरा राइनी, रामकुमार उर्फ चिनकू यादव, उग्रसेन सिंह, विजय यादव, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। समाजवादी अध्ययन केंद्र के संस्थापक मणिन्द्र मिश्र मशाल के नेतृत्व ने युवकों ने कलेक्ट्रेट से लेकर कस्बे तक मौन जुलूस निकाला। नगर पंचायत बिस्कोहर में भी कैंडल मार्च के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि लगातार कानून व्यवस्था की बिगड़ रही है। देवेंद्र प्रताप सिंह, गोविद यादव, मोहम्मद अलीम, अविनाश त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे। इटवा चौराहा पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कांग्रेस डा. नादिर सलाम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाला।भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पैलेस से कैंडल मार्च निकाला। डुमरियागंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। सच्चिदानंद पांडेय, दिनेश वर्मा, डा. बख्तियार उस्मानी, अध्यक्ष सेवादल डा. मोहम्मद वासिफ आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में मौन अनशन किया। एसडीएम डुमरियागंज त्रिभुवन को ज्ञापन सौंपा।