Move to Jagran APP

मास्क निर्माण में जुटीं आधा दर्जन समूह की महिलाएं

रविवार से उनके द्वारा निर्मित मास्क की बिक्री स्टाल लगा कर ब्लाक परिसर में शुरू हुई। इसका उद्घाटन बीडीओ सुशील कुमार पांडेय ने ब्लाक कर्मचारियों के लिए 50 मास्क खरीद कर किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Apr 2020 10:07 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 06:06 AM (IST)
मास्क निर्माण में जुटीं आधा दर्जन समूह की महिलाएं
मास्क निर्माण में जुटीं आधा दर्जन समूह की महिलाएं

सिद्धार्थनगर : कोरोना नामक वैश्विक महामारी में मास्क रूपी हथियार का इस्तेमाल भी काफी अहम माना जा रहा है। पर बाजार में इसकी किल्लत बनी हुई है।

loksabha election banner

किल्लत को दूर कर रहीं बांसी ब्लाक की आधा दर्जन समूहों की महिलाएं शिद्दत से इसके निर्माण में जुटी हुई हैं। 15 दिनों में इनके द्वारा डेढ़ लाख मास्क का निर्माण किया जा चुका है। हैंडलूम कपड़ों से निर्मित मास्क की बिक्री 20 रुपये प्रति मास्क के अनुसार की जा रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इस हथियार का भारी मात्रा में निर्माण किया है।

रविवार से उनके द्वारा निर्मित मास्क की बिक्री स्टाल लगा कर ब्लाक परिसर में शुरू हुई। इसका उद्घाटन बीडीओ सुशील कुमार पांडेय ने ब्लाक कर्मचारियों के लिए 50 मास्क खरीद कर किया। एडीओ पंचायत जय प्रकाश राय के नेतृत्व में लगाए गए स्टाल से इसकी खरीद के लिए आने वाले लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इसे खरीदते दिखाई दिए। सूपा राजा ग्राम पंचायत में गठित समूह हरि ओम प्रेरणा ग्राम संगठन की मीरा एवं गुड़िया आदि द्वारा 2500 मास्क की बिक्री की गई। बीडीओ का कहना है कि ब्लॉक मिशन मैनेजर अमित कुमार सिंह के देखरेख में आधा दर्जन समूह को इसके निर्माण के लिए लगाया गया है। 15 दिनों में करीब डेढ़ लाख मास्क हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.