स्वर्ण व्यवसायी दुकानों में लगवाएं सीसी कैमरा
पुलिस अधिकारियों एवं स्वर्ण व्यापारी संघ के लोगों की थाना परिसर में बैठक हुई। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बिदुओं पर गहन चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी व्यवसायी अपनी दुकानों में सीसी कैमरा लगवाएं ताकि हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके।
सिद्धार्थनगर : पुलिस अधिकारियों एवं स्वर्ण व्यापारी संघ के लोगों की थाना परिसर में बैठक हुई। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बिदुओं पर गहन चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी व्यवसायी अपनी दुकानों में सीसी कैमरा लगवाएं ताकि हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने कहा कि जिनके यहां सीसी कैमरे नहीं लगें हैं, वह इसको तत्काल लगवा लें, जिनके यहां लगी है, वह डीपीआर को सुरक्षित जगह पर रखें। समय-समय पर उसकी देखरेख भी करते रहें। वर्तमान समय में साइबर क्राइम को देखते हुए अपने डाटा को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। ओटीपी के लेनदेन में सावधानी बरतें, फाल्स काल तथा एसएमएस से सावधान रहें। कहीं किसी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दें अथवा तत्काल हेल्पलाइन नंबर की सहायता लें। दुकानों पर आने वाले लोगों का कर्मचारियों को कोविड नियमों का पालन करने को कहें। मास्क का प्रयोग एवं शारीरिक दूरी का पालन अवश्य कराएं। संगठन के जिलाध्यक्ष शंभूनाथ सोनी ने कहा कि समय- समय पर जागरूकता के लिए बैठक होना महत्वपूर्ण है। बैठक में उमेश सोनी, राम सागर, आकाश, विकास सोनी, राजेश, हरिओम, सहजराम व राकेश आदि उपस्थित रहे। 30 जुलाई को उपवास रख विरोध प्रदर्शित करेंगे सपा कार्यकर्ता सिद्धार्थनगर : सपा कपिलवस्तु विधानसभा इकाई की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर हुई। 25 से 31 जुलाई तक फर्जीवाड़ा विरोधी सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। 30 जुलाई को उपवास रखकर लोकतंत्र दिवस बचाओ दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार का झूठ सबके सामने लाया जाएगा। फर्जीवाड़ा विरोधी सप्ताह में पोल खोलो अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता गांव में भाजपा सरकार के झूठ व फर्जीवाड़ा का खुलासा करेंगे। पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की पूरी नीव झूठ पर टिकी हुई है। कोरोना महामारी में भी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। संसद में भ्रामक बयान दिए जा रहे हैं। दवा और आक्सीजन के अभाव में लोगों की जान चली गई। महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल, पेट्रोल, गैस व खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। चंद्रजीत यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, अयोध्या साहू, घनश्याम जायसवाल, शैलेंद्र शर्मा, रामसेवक लोधी, राजकुमार यादव, रविशंकर यादव, मेहंदी रिजवी, अमित यादव, विजय यादव, अशोक कुमार पांडेय, सर्वेदेव यादव, रविशंकर यादव, कलाम खान, निजामुद्दीन खान, लाल खान, विद्यासागर साहनी, रामरक्षा चौबे, आरएस वर्मा, अरविद सिंह आदि मौजूद रहे।