किसान पाठशाला में जागरूक हुए किसान
किसानों में वितरित किए गए फलदार पौधे
सिद्धार्थनगर: कृषि कल्याण अभियान अंतर्गत महादेव घुरहू में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डाक्टर एसके मिश्रा ने किसानों को खेती की नई तकनीकि के बारे में बताया, साथ ही बताया कि कम लागत में आमदनी कैसे बढ़ाएं। गांव में किसानों को टिकाऊ और जैविक खेती करने के लिए जोर दिया गया। डाक्टर डीपी ¨सह ने किसानों को कृषि के साथ पशुपालन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक पशु एक एकड़ खेत को उपजाऊ बनाने में सक्षम है। किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए पशुपालन अवश्य करना चाहिए। जिसकी जैसी व्यवस्था हो उसके अनुसार गाय भैंस का पालन अवश्य करें,इससे किसान की दूध की आवश्यकता की पूíत होगी, साथ खेत भी उपजाऊ बना रहेगा। डाक्टर प्रदीप कुमार ने फसल सुरक्षा व किसानों को मधुमक्खी पालन एवं मशरूम की खेती की जानकारी और एकीकृत खेती के बारे में बताकर किसानों को जैविक नियंत्रण हेतु जैविक रसायन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डाक्टर नीलम ने किसानों को पोषण गृह वाटिका के बारे में बताया कि कैसे अपने बच्चों का एवं घर परिवार का स्वास्थ्य ठीक रखें । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक कन्नौजिया ने सभी किसानों को कृषि विभाग के लाभ प्राप्ति हेतु आह्वान किया। जिला उद्यान अधिकारी जीके श्रीवास्तव ने उद्यान विभाग की ड्राप मोर क्राप योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में सरकार के पर्यवेक्षकीय अधिकारी डा. आरके शर्मा अपर निदेशक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 100 किसानों में 5 प्रकार के फलदार पौधे जिसमें आम,अमरूद ,नींबू ,कटहल, और लीची के पौधे वितरित किये गए। साथ ही साथ 100 किसानों को 500 ग्राम सब्जी के बीज भी वितरित हुए। इन्ही किसानों को स्प्रे मशीन और बैग का भी वितरण किया गया। कृषि विभाग के द्वारा इस गांव के 64 ग्रिड के आधार पर 450 किसानों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का भी वितरण किया गया और इसकी संस्तुति के आधार पर उर्वरक उपयोग की सलाह दी गई। यहां के 20 चयनित कृषको को यंत्र खरीद हेतु चयन पत्र भी दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान शंकर गुप्ता,डा. मारकंडेय ¨सह, एडीओ एजी योगेंद्र पांडेय,अखिलेश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।